परिचय
अगर आप कुछ साल पहले मुझसे कहते कि बिना ज्यादा coding किए मैं अपनी वेबसाइट या कोई छोटा software बना सकता हूँ, तो शायद मुझे विश्वास नहीं होता। लेकिन आज AI की मदद से यह बात काफी आसान हो गई है। इसी तरह के AI tools में एक नाम मुझे काफी interesting लगा—Emergent AI।
मेरी Emergent से मुलाकात किसी खास वजह से नहीं हुई थी। एक बार मेरा छोटा भाई मुझसे कह रहा था कि क्यों न हमारी भी अपनी वेबसाइट हो। उसकी बात मैंने गंभीरता से ली और फिर इंटरनेट पर यह खोजना शुरू किया कि आखिर बिना ज्यादा coding knowledge के वेबसाइट कैसे बनाई जा सकती है।
इसी खोज के दौरान मुझे Emergent के बारे में पता चला। पहले मैंने इसके बारे में जानकारी पढ़ी और फिर खुद इस्तेमाल करना शुरू किया। शुरुआत में मैं सिर्फ इसे समझना चाहता था, लेकिन बाद में मैंने इसे लगातार इस्तेमाल किया और करीब 2 महीने तक Emergent पर कई websites बनाईं और अलग-अलग चीजें test कीं।
इसलिए यह article सिर्फ इसके features की list नहीं है। मैं यहां यह भी बताऊंगा कि मुझे इसे इस्तेमाल करते हुए क्या अच्छा लगा, कहां परेशानी आई और मेरे हिसाब से यह किन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है।
Emergent AI क्या है?
सरल भाषा में कहूँ तो Emergent एक AI-based app और software development platform है। इसमें आप अपनी जरूरत को सामान्य भाषा में बताते हैं और AI उस जानकारी के आधार पर वेबसाइट या application बनाने की कोशिश करता है।
आपको शुरुआत में हर चीज का code खुद लिखने की जरूरत नहीं पड़ती। आप बता सकते हैं कि आपको किस तरह की वेबसाइट चाहिए, उसमें कौन-कौन से pages होंगे, design कैसा होना चाहिए, और कौन-से features चाहिए?
इसके बाद Emergent आपके instructions को समझकर project तैयार करता है।
यह सिर्फ एक simple webpage बनाने तक सीमित नहीं है। इसके जरिए web applications और mobile applications जैसे projects पर भी काम किया जा सकता है। Platform frontend के साथ backend, database, authentication और deployment जैसे development parts को भी संभालने की कोशिश करता है।
यही वजह है कि मुझे यह सामान्य website builder से थोड़ा अलग लगा।
Emergent AI कैसे काम करता है?
Emergent को इस्तेमाल करने का तरीका पहली नजर में काफी आसान है।
सबसे पहले आपको अपना idea बताना होता है। उदाहरण के लिए, अगर आप एक task management website बनाना चाहते हैं तो आप बता सकते हैं कि उसमें users task जोड़ सकें, उन्हें edit और delete कर सकें और पूरा होने के बाद उन्हें mark कर सकें।
आप जितना स्पष्ट prompt देंगे, AI के लिए आपकी ज़रूरत समझना उतना आसान होगा।
कई बार AI आपसे project को लेकर कुछ सवाल भी पूछ सकता है। इन सवालों का सही जवाब देना जरूरी है क्योंकि इसी information के आधार पर आगे का project तैयार होता है।
इसके बाद AI project बनाना शुरू करता है। Project तैयार होने के बाद आप उसका preview देख सकते हैं और अगर कुछ पसंद नहीं आया तो अगला instruction देकर बदलाव करवा सकते हैं।
यहीं मुझे इसका तरीका अच्छा लगा। आपको हर बार शुरुआत से पूरा project बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।
सिर्फ एक prompt से सब कुछ perfect नहीं होता
यह बात मैं अपने अनुभव के आधार पर खास तौर पर कहना चाहता हूं।
AI app builder देखकर शुरुआत में ऐसा लग सकता है कि बस एक prompt लिखो और पूरी तरह perfect application तैयार हो जाएगी। लेकिन असल में ऐसा हमेशा नहीं होता।
मेरे साथ भी कई बार ऐसा हुआ कि मुझे अपनी जरूरत दोबारा समझानी पड़ी। कभी design में बदलाव करवाना पड़ा तो कभी किसी feature को अपने हिसाब से customize करना पड़ा।
इसलिए Emergent इस्तेमाल करते समय थोड़ा patience रखना जरूरी है।
मेरे हिसाब से इसका सही तरीका है—पहले idea बताइए, फिर result देखिए, उसके बाद सुधार करवाइए।
यानी इसे एक बार में काम खत्म करने वाले tool की बजाय AI के साथ मिलकर काम करने वाले development assistant की तरह देखना ज्यादा सही है।
Emergent AI किसने बनाया?
Emergent की स्थापना भारतीय मूल के जुड़वां भाइयों Mukund Jha और Madhav Jha ने की है। Mukund Jha कंपनी के CEO और co-founder हैं, जबकि Madhav Jha CTO और co-founder हैं।
कंपनी की शुरुआत 2024 में हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य AI की मदद से software बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
आज AI की मदद से content, image और video बनाने वाले कई tools मौजूद हैं। Emergent इसी बदलाव को software development की तरफ ले जाने की कोशिश करता है, जहां व्यक्ति अपने idea को सामान्य भाषा में बताकर application बनाने की शुरुआत कर सकता है।
Emergent AI की मुख्य खूबियां
1. Coding के बिना शुरुआत
अगर आपको programming बहुत अच्छी तरह नहीं आती, तब भी आप Emergent में अपने project पर काम शुरू कर सकते हैं।
यह beginners के लिए इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है।
2. Full-stack development
Emergent केवल सामने दिखाई देने वाला interface बनाने की कोशिश नहीं करता। इसके workflow में backend, database, authentication और दूसरे technical हिस्से भी शामिल हो सकते हैं।
इससे किसी idea को सिर्फ एक design से आगे ले जाकर working application बनाने की कोशिश की जा सकती है।
3. Web और mobile apps
आप अलग-अलग प्रकार के web और mobile application projects पर काम कर सकते हैं। यह इसे केवल landing page बनाने वाले सामान्य AI tools से ज्यादा उपयोगी बनाता है।
4. बार-बार बदलाव करने की सुविधा
पहला result पसंद नहीं आया? आप अगला instruction देकर बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं।
मेरे लिए यह feature काफी उपयोगी रहा क्योंकि project बनाते समय requirements बदलना सामान्य बात है।
5. Preview और deployment
Project तैयार होने के बाद उसका preview देखा जा सकता है और deployment की सुविधा भी मिलती है। इससे idea से working project तक जाने की प्रक्रिया शुरुआती users के लिए आसान हो जाती है।
Emergent AI Pricing कैसी है?
Emergent का pricing model credits पर आधारित है। यानी AI से जब आप कोई काम करवाते हैं तो उसके लिए credits इस्तेमाल होते हैं।
Free plan से शुरुआत करके platform को समझा जा सकता है, लेकिन बड़े project में credits जल्दी खर्च हो सकते हैं।
कुछ paid plans भी उपलब्ध हैं, जिनमें ज्यादा credits मिलते हैं। अलग-अलग plans और pricing समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए subscription लेने से पहले Emergent की official pricing को देखना बेहतर रहेगा।
मेरे हिसाब से यहां सबसे जरूरी चीज सिर्फ monthly price नहीं बल्कि आपके project में credits कितनी तेजी से खर्च होंगे, यह समझना है।
अगर आप बार-बार feature जोड़ते हैं, bugs fix करवाते हैं या बड़े project पर लगातार AI से काम करवाते हैं तो usage बढ़ सकता है।
Emergent AI के फायदे
मेरे हिसाब से इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह किसी idea को जल्दी test करने में मदद कर सकता है।
मान लीजिए आपके दिमाग में कोई website या app का idea है। Traditional development में आपको developer की जरूरत पड़ सकती है या खुद coding सीखनी पड़ सकती है। Emergent जैसे tools आपको उस idea का शुरुआती version जल्दी बनाने का मौका देते हैं।
यह खास तौर पर beginners, students, entrepreneurs और उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो पहले अपने idea का prototype बनाकर देखना चाहते हैं।
इसकी कमियां
हर AI tool की तरह Emergent की भी कुछ सीमाएं हैं।
सबसे पहले credits की बात आती है। छोटे project में शायद ज्यादा परेशानी न हो, लेकिन बड़े project और लगातार modifications में usage बढ़ सकता है।
दूसरी समस्या AI द्वारा किए गए changes की हो सकती है। कभी-कभी एक जगह बदलाव करने के बाद दूसरी जगह कुछ अलग व्यवहार कर सकता है। इसलिए application को हर बदलाव के बाद test करना जरूरी है।
Authentication, payment system, complex permissions और third-party integrations जैसे features में भी ज्यादा सावधानी चाहिए। अगर application किसी महत्वपूर्ण business काम के लिए है तो केवल AI के output पर भरोसा करना सही नहीं होगा।
AI software बना सकता है, लेकिन testing, security और maintenance की जिम्मेदारी पूरी तरह खत्म नहीं होती।
मेरा अनुभव
अब बात उस हिस्से की, जिसे मैं सबसे ज्यादा जरूरी मानता हूं, है।
मैंने Emergent को करीब 2 महीने लगातार इस्तेमाल किया है। इस दौरान मैंने इससे कई websites बनाई हैं और अलग-अलग तरह के projects पर काम करके इसे समझने की कोशिश की।
मुझे इसका interface काफी clean लगा। शुरुआत में मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि मैं अपने idea को शब्दों में समझाकर project बनाने की शुरुआत कर सकता था। मुझे हर चीज़ का code खुद से लिखने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी।
मैंने Emergent से कई websites बनाई हैं। इनमें से मैंने एक tool website भी बनाई थी, जो इस समय live है।
मेरे लिए यह अनुभव सिर्फ इसलिए अच्छा नहीं था कि AI ने website बना दी। असली फायदा मुझे तब समझ आया जब मैंने अपने project में बार-बार बदलाव करवाए और देखा कि AI instructions के आधार पर application को किस तरह modify किया जा सकता है।
हां, हर बार result perfect नहीं मिला। कई बार मुझे अपनी बात दोबारा समझानी पड़ी और कुछ features को customize करवाना पड़ा। लेकिन दो महीने इस्तेमाल करने के बाद मुझे यह समझ आया कि अगर आप साफ instructions देते हैं और हर बदलाव को ठीक से test करते हैं तो Emergent से काफी काम लिया जा सकता है।
इसलिए मेरा अनुभव इसे केवल “एक prompt डालो और website पाओ” वाले tool के रूप में देखने का नहीं है। मेरे लिए यह एक ऐसा AI assistant है जिसके साथ काम करते हुए आपको भी अपने project पर ध्यान देना पड़ता है।
क्या Emergent beginners के लिए अच्छा है?
अगर आपके पास कोई website या app का idea है लेकिन coding बहुत ज्यादा नहीं आती, तो मैं कहूंगा कि Emergent को एक बार जरूर try किया जा सकता है।
लेकिन साथ में basic HTML, CSS, JavaScript और web development की जानकारी धीरे-धीरे सीखना भी अच्छा रहेगा।
क्योंकि जैसे-जैसे आपका project बड़ा होगा, आपको यह समझना जरूरी होगा कि application के अंदर क्या हो रहा है और किसी समस्या को कैसे पहचानना है।








Leave a Reply